उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में धूमधाम से मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस, 10 प्रमुख जीएसटी करदाता हुए सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 जून। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में व्यापारी कल्याण दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) महेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की।

कार्यक्रम में हर्रैया विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका प्रतिनिधि अंकुर वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

विधायक अजय सिंह ने दानवीर भामाशाह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने व्यापारियों को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सहायक आयुक्त राज्य कर विकास कुमार गुप्ता ने सरकार एवं राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

10 बड़े जीएसटी करदाताओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों के 10 प्रमुख जीएसटी करदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें केदारनाथ तिलकराज, सुशील ऑटोमोबाइल्स, कमल टेंट हाउस, रतन सोलर एनर्जी, प्रकाश ऑटो सेल्स, कृष्णा एसोसिएट, होटल बालाजी प्रकाश, यशवंत सिंह कांट्रैक्टर, प्रताप ब्रिक फील्ड तथा कवीन्द्र ब्रिक फील्ड शामिल रहे।

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत ₹10 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दिवंगत व्यापारी गुप्ता खाद भंडार के स्वामी की पत्नी गुड़िया देवी को 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

ओडीओपी स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की कलाकार मंजू देवी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। साथ ही एक जिला एक उत्पाद (ODOP) एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन कर उनकी सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, राज्य कर विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button