नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 52 हितग्राहियों को मिला अपने सपनों का घर, पौधारोपण कर मनाई खुशी

संवाददाता ललित राम

 

रामपुरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रामपुरा नगर में 52 हितग्राहियों को आवास का लाभ प्रदान किया गया। अपने सपनों का घर मिलने की खुशी हितग्राहियों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। इस अवसर पर लाभार्थियों ने नगर परिषद परिसर में पौधारोपण कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत पौधे समर्पित किए।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा जितेंद्र जागीरदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नंदलाल प्रजापति, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री संदीप धूलिया, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक मरचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक परिवारों का अपने घर का सपना साकार हुआ है, जिससे उनके जीवन में नई खुशियां, सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button