देशब्रेकिंग न्यूज़विश्व

भूटान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना, बीकानेर के डॉ. रामदयाल भाटी को मिला भारत-भूटान शांति रत्न अवॉर्ड

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

थिम्पू (भूटान)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में भूटान की राजधानी थिम्पू में भव्य योग कार्यक्रम एवं भारत-भूटान शांति रत्न अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति में भारत से पहुंचे 85 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने योग साधना कर भारतीय वैदिक योग परंपरा का संदेश दिया।

होटल व्हाइट तारा में आयोजित योग कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामदेव आश्रम खंदरा के मठाधीश श्री रामदेव महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब से आईं सुश्री सतेन्दर कौर पन्नू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंच के ब्रांड एम्बेसडर सवेन्द्रजीत सिंह, पद्मश्री इंजीनियर नरेंद्र कुमार पाण्डेय, पूर्व कुलगुरु डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, प्रवीण त्रिवेदी, आशा डामोर एवं शिक्षाविद भवानी शंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। राजस्थान से आए मास्टर ईशान और निशित ने योग सत्र का नेतृत्व किया, जबकि राजुवास के डीन डॉ. पंकज थानवी ने सूर्य नमस्कार का विशेष प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया तथा मंच के संयोजक कुलदीप प्रसाद शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

योग कार्यक्रम के पश्चात आयोजित भारत-भूटान शांति रत्न अवॉर्ड समारोह में भूटान के पूर्व सांसद दशा रितु राज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लोकनाथ शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 51 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बीकानेर के डॉ. रामदयाल भाटी को पत्रकारिता, समाजसेवा एवं फिल्म क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत-भूटान शांति रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. भाटी को देशभर से शुभकामनाएं और बधाइयां प्राप्त हुईं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button