उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना: पशुपालकों को मिलेगा 80 हजार रुपये तक का अनुदान, 10 जुलाई तक करें आवेदन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 11 जून 2026। जनपद के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत जिले में दो स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने हेतु पात्र पशुपालकों को अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मिशन निदेशक नन्द बाबा दुग्ध मिशन ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

बाहरी राज्यों से उन्नत स्वदेशी नस्ल की गायों के क्रय पर अनुदान मिलेगा।

गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल की गायें योजना में शामिल हैं।

महिला दुग्ध उत्पादकों एवं गौपालकों के लिए निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत आरक्षित रहेगा।

खरीदी जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए।

दो गायों की इकाई स्थापित करने की लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

योजना का लाभ लेने के इच्छुक पशुपालक 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

किसानों और पशुपालकों के लिए लाभकारी योजना

यह योजना प्रदेश में स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button