जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए प्रतिभागियों को जारी हुआ दिशा-निर्देश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा 2026 एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और आगन्तुकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंच की ओर से सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे 19 जून 2026 को जयपुर एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रातः 7:15 बजे से 7:30 बजे के बीच अपने आवश्यक यात्रा दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।
मंच के अनुसार यात्रा की सुगमता एवं समारोह की बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों और आगन्तुकों को एक विशेष गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया जाएगा। इस हैम्पर में यात्रा और समारोह से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिसे प्रतिभागियों को अपने साथ सुरक्षित रूप से थिम्फू (भूटान) तक ले जाना होगा।
आयोजकों ने यह भी अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान प्रदान की गई सामग्री को कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद थिम्फू में मंच के प्रतिनिधियों को वापस सौंप दिया जाए। मंच का कहना है कि सभी प्रतिभागियों का सहयोग और समयबद्ध उपस्थिति यात्रा एवं समारोह की सफल व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में भारत और भूटान के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
संपर्क: +91 9166754991
आयोजक: अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच
कार्यक्रम: भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा 2026 एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, थिम्फू (भूटान)।
Subscribe to my channel


