नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

खिमला बिजली प्लांट में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरी लिफ्ट,9 मजदूर लहूलुहान, हंगामा, तोड़फोड़

संवाददाता दशरथ माली

नीमच!

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा तहसील के खिमला स्थित ‘ग्रिंको बिजली प्रोजेक्ट’ में आज रविवार दोपहर को एक भीषण और दर्दनाक हादसा हो गया है। प्रोजेक्ट साइट पर काम के दौरान अचानक एक लिफ्ट करीब 100 फीट की ऊंचाई से धड़ाम से नीचे आ गिरी। लिफ्ट गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और हाहाकार मच गया।

9 मजदूर लहूलुहान, 1 की हालत बेहद नाजुक!

सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस खौफनाक हादसे में कम से कम 09 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लिफ्ट टूटने के बाद मजदूर मलबे और लोहे के बीच लहूलुहान हालत में तड़पते दिखे। आनन-फानन में प्लांट के निजी डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ती देख तीन एंबुलेंसों के जरिए अलग-अलग घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय (जिला अस्पताल) रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

मजदूरों के मोबाइल छीने, अफसर हुए फरार!-

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन की संवेदनहीनता और गुंडागर्दी भी सामने आई है। आरोप है कि हादसे की खबर बाहर न जा सके और प्लांट की पोल न खुले, इसलिए मौके पर मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जबरन छीन लिए गए।

इतना ही नहीं, हादसे की भनक लगते ही संबंधित अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए और वे मौके से रफूचक्कर (फरार) हो गए हैं। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम कराने वाले ये जिम्मेदार अफसर अब अपनी खाल बचाने के लिए भागे-भागे फिर रहे हैं।

भारी हंगामा और तोड़फोड़, फूटा आक्रोश का ज्वालामुखी!

इस खौफनाक हादसे और प्रबंधन की बदतमीजी को देखकर वहां काम कर रहे बाकी मजदूरों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। घटनास्थल पर भारी हंगामा, आक्रोश और तोड़फोड़ शुरू हो गई है। गुस्साए लोगों ने प्लांट में जमकर बवाल काटा है। हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

बड़ा सवाल: आखिर 100 फीट ऊपर चल रही लिफ्ट की फिटनेस की जांच क्यों नहीं की गई थी? क्या मजदूरों की जान इतनी सस्ती है? मोबाइल छीनने और अधिकारियों के भागने के पीछे का राज क्या है?मोके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे है काबू पाने का प्रयास जारी है.!

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button