बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला कलेक्टर ने बरसिंहसर में की जनसुनवाई, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
त्रिस्तरीय जनसुनवाई महत्त्वपूर्ण : जिला कलेक्टर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 4 जून। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने गुरुवार को बरसिंहसर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में भागीदारी निभाई तथा आमजन के परिवाद सुने।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में भी जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। आमजन को इसके माध्यम से अधिक से अधिक राहत मिले, इसके मद्देनजर सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली सड़क और राजस्व से जुड़े 14 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से चार प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
*वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान की दी जानकारी*
जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी और बताया कि 12 दिवसीय अभियान के तहत जिले के लाखों लोगों को जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी दी तथा पौधारोपण भी किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि किसान भी बूंद-बूंद पानी का समुचित उपयोग करें तथा कृषि की नई तकनीकों का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक मुनाफा कमाएं।
*बेटी जन्मोत्सव और एकल बेटी सम्मान में निभाई भागीदारी*
जिला कलेक्टर ने बरसिंहसर के की आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बच्चों तथा गर्भवती माताओं दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं नॉर्म्स के अनुसार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बेटी जन्मोत्सव, एकल बेटी सम्मान और गोद भराई रस्म में भागीदारी निभाई और कहा कि आज बेटियां, प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बेटियों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दें। जिला कलेक्टर ने यहां मौजूद महिलाओं से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, तहसीलदार श्री नीतीश कांत, प्रचेता श्रीमती विजय लक्ष्मी जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


