जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विश्व पर्यावरण दिवस पर दो घंटे एसी बंद रखने का राष्ट्रव्यापी आह्वान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
🌿 धरती को राहत देने का महाअभियान 🌿
विश्व पर्यावरण दिवस पर दो घंटे एसी बंद रखने का राष्ट्रव्यापी आह्वान
जयपुर, 2 जून। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर देशभर की अणुव्रत समितियाँ एवं अणुव्रत मंच पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस अवसर पर नागरिकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, उद्योगों, फैक्ट्रियों, मॉल, कार्यालयों एवं परिवारों से 5 जून को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक स्वेच्छा से एसी बंद रखने का आह्वान किया गया है, ताकि ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँच सके। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह दुगड़ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु देशभर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अणुविभा के महामंत्री श्री मनोज सिंघवी ने इसे जनभागीदारी से जन-जागरण का सशक्त अभियान बताया, वहीं प्रचार-प्रसार मंत्री श्री पंकज दुधोडिया ने कहा कि इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। अणुव्रत समिति जयपुर के अध्यक्ष श्री विनोद बैद एवं मंत्री डॉ. जयश्री सिद्धा ने बताया कि जयपुर में पर्यावरण जागरूकता को जन-अभियान का स्वरूप देने हेतु विद्यालयों, महाविद्यालयों, उद्योगों, फैक्ट्रियों, मॉल तथा विभिन्न संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें इको-फ्रेंडली कैरी बैग वितरण, पेपर बैग निर्माण प्रशिक्षण, पर्यावरण विषयक हेड गियर निर्माण, स्टोन पेंटिंग, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, जागरूकता संगोष्ठियाँ, संवाद सत्र, वृक्षारोपण एवं पौध वितरण जैसे रचनात्मक कार्यक्रम शामिल हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रभारी श्री विनोद कोठारी ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सामूहिक संकल्प है। राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बताया कि देशभर की अणुव्रत समितियाँ एवं मंच इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया प्रभारी श्री गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि अभियान को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। तेरापंथ युवक परिषद जयपुर के अध्यक्ष श्री रवि छाजेड़, तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर एवं तेरापंथ महिला मंडल सी-स्कीम ने अधिकाधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। अभियान की सहभागिता दर्ज करने हेतु बंद किए गए एसी की संख्या गूगल फॉर्म के माध्यम से भेजने का भी आग्रह किया गया है। आइए, 5 जून को दो घंटे एसी बंद रखकर ऊर्जा बचाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।
प्रेषक : अणुव्रत समिति जयपुर संपर्क सूत्र : श्री नरेन्द्र चिंडालिया – 9717463692 | श्री गिरधारी लाल शर्मा – 9829178016

Subscribe to my channel


