अलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

वैश्य सेना राजस्थान द्वारा जी.आर. गुप्ता को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी/अलवर। समाज सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जी.आर. गुप्ता को वैश्य सेना राजस्थान द्वारा अलवर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वैश्य सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल एवं प्रदेश महामंत्री प्रह्लाद गुप्ता की अनुशंसा पर की गई।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जी.आर. गुप्ता को समाज हित, संगठन विस्तार एवं वैश्य समाज को एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके सामाजिक कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।

इस अवसर पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि गौरी शंकर सैनी जी द्वारा भी जी.आर. गुप्ता को शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में गायत्री परिवार भिवाड़ी के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें गायत्री परिवार के अध्यक्ष के. यादव जी, कैशियर बी.डी. शर्मा जी, व्यवस्थापक चंद्रेश जी, बाबूलाल जी, अनिल जी, पंकज जी, आचार्य के. पारीक जी, राधेश्याम शर्मा जी एवं अशोक खंडेलवाल जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

उपस्थित सभी सदस्यों ने जी.आर. गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा, संस्कार जागरण एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर जी.आर. गुप्ता ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाज सेवा और संगठन को मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक एकता, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।”

समाज के विभिन्न लोगों एवं शुभचिंतकों ने जी.आर. गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button