उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाएं रोकने के लिए चलेंगे विशेष अभियान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

बैठक में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) के अधिकारियों से कहा कि हाईवे पर दुर्घटना की स्थिति में गैस कटर, एंबुलेंस, क्रेन सहित सभी आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कट और टूटी रेलिंग को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए। प्रवर्तन अधिकारियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, ओवरस्पीड तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में अवैध खनन पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की मदद लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि बड़ेवन स्थित ट्रैफिक बैरियर लगाए जाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। वहीं अस्पताल चौराहे पर सड़क के बीच स्थित विद्युत पोल को हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही अवैध कट बंद करने, जरूरत वाले स्थानों पर डिवाइडर लगाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कई ई-रिक्शा चालक रात में बैटरी बचाने के लिए वाहन की लाइट बंद रखते हैं, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, संभागीय परिवहन अधिकारी फरीउद्दीन, प्रवर्तन अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, आबकारी विभाग, एनएचआई प्रतिनिधि तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button