LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा,आरोपी चोरी के मॉल सहित गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*पन्ना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा,आरोपी चोरी के मॉल सहित गिरफ्तार*

 थाना देवेंद्रनगर पुलिस को चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किया गया मॉल भी बरामद किया गया।

प्रथम घटना में फरियादी धर्मेन्द्र रैकवार उर्फ बिन्दा निवासी ग्राम रैगढ़ थाना देवेंद्रनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पड़ोसी गोविंद उर्फ रामकलेश ढीमर द्वारा उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए सामान में लगभग एक तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र एवं करीब दो तोला वजनी चांदी की पायल शामिल थी, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 54 हजार रुपये है। रिपोर्ट पर थाना देवेंद्रनगर में अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

द्वितीय घटना में फरियादी शिवदयाल बागरी निवासी विधायक कॉलोनी देवेंद्रनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम इटमा स्थित उनके खेत के बोर घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाले 10 नग प्लास्टिक पाइप एवं एक स्प्रेयर टंकी मशीन चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार पतारसी की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा दोनों चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी कुल कीमत लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी –*

गोविंद उर्फ रामकलेश ढीमर पिता हक्कू ढीमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रैगढ़ थाना देवेंद्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.)

*सराहनीय योगदान –*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक कुमार बागरी, शिव स्वरूप तिवारी तथा आरक्षक बृजेंद्र रैकवार, अंकित त्रिपाठी, दिनेश सोलंकी एवं मृगेंद्र तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button