उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगरस्वास्थ्य
संतकबीरनगर: 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंसवारी गांव चौकी क्षेत्र के ग्राम बसवारी में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान मटेलू पुत्र गंगाराम निवासी बसवारी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के कमरे में बने शलेप पर चढ़कर छत में लगी कुंडी में रस्सी बांधी और उसका दूसरा सिरा गले में फंसाकर छलांग लगा दी, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी संजू गर्भवती है और प्रसव का नौवां महीना चल रहा है। वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। घर पर केवल मृतक और उसके पिता गंगाराम ही मौजूद थे। बताया गया कि गंगाराम फालिज से पीड़ित हैं और ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बसवारी गांव चौकी इंचार्ज हबीब अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत के बाद पत्नी संजू और पिता गंगाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Subscribe to my channel


