जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

गुरु पूर्णिमा पर जयपुर में हुआ नेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्फ्रेंस “ज्योतिष उत्सव सीजन-2” का आयोजन

शिक्षा एवं आजीविका विषय पर विद्वानों ने रखे विचार, सनातन संस्कृति को अपनाने का दिया संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 21 मई। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में जयपुर के एक निजी होटल में नेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्फ्रेंस “ज्योतिष उत्सव (सीजन-2)” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “शिक्षा एवं आजीविका” विषय पर ज्योतिष विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों, विद्वानों एवं विदुषियों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का आयोजन जेपी एस्ट्रो समिति द्वारा किया गया। संस्था के संस्थापक स्वामी कृष्ण भारद्वाज ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्वानों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

सम्मेलन में शशांक कुमार वाराणसी, आचार्य परविंदर मित्तल जयपुर, आचार्य एडवोकेट पवन एम शर्मा जयपुर, आचार्य राकेश सोनी जयपुर, प्रोफेसर दिवाकर जी कोच्ची केरला, नागरमल शर्मा जयपुर, आचार्य अनुपम जोली जयपुर, डॉ. भैरव प्रकाश दाधीच जोधपुर, पंडित नरेंद्र शरण पाली, श्रीमती शांता शर्मा जयपुर, सतीश उपाध्याय योगाचार्य जयपुर, पंडित मुकेश भारद्वाज जयपुर, कुमार वशिष्ठ बेंगलुरु, पंडित अंबा प्रसाद वशिष्ठ दिल्ली, आर.डी. चौहान सांगली महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक ज्योतिषाचार्यों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ज्योतिषाचार्य मनोज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सनातन संस्कृति की ज्योति को पुनः प्रज्वलित करने एवं भारतीय परंपराओं को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली विद्या है।

अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का दुपट्टा एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button