देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

भूटान में गूंजेगा बीकानेर का नाम, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामदयाल भाटी को मिलेगा भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी एवं समरसता विचारक डॉ. रामदयाल भाटी को “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत और भूटान के बीच शांति, समरसता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

संस्थान के संयोजक कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. भाटी 19 जून से 25 जून तक भूटान यात्रा पर रहेंगे तथा वहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि डॉ. रामदयाल भाटी इससे पूर्व भी समरसता मंच एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें 30 मार्च एवं 13 मई को आयोजित समारोहों में “कर्म श्री अवार्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. भाटी को लगातार मिल रहे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में हर्ष का माहौल है। सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भूटान में आयोजित यह समारोह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत भारत-भूटान सांस्कृतिक एवं मैत्री संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button