जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
भूटान में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शांति सम्मेलन, डॉ. रामदयाल भाटी को मिलेगा “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड”

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर, 17 मई 2026। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत-भूटान मैत्री संधि 1949 को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह एवं शांति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशों से आमंत्रित प्रतिभागी भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा तथा पंचशील सिद्धांतों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि “भारत-भूटान शांति सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुतीकरण” समारोह के अंतर्गत दैनिक थार संवाद भारत न्यूज 24 के ब्यूरो चीफ डॉ. रामदयाल भाटी को “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भूटान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री लोकनाथ शर्मा के सानिध्य में प्रदान किया जाएगा।
समारोह के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध विधिवेत्ता डॉ. एच. सी. गणेशिया ने बताया कि डॉ. रामदयाल भाटी को “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” और “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” जैसी अवधारणाओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पड़ोसी मित्र राष्ट्र भूटान में आयोजित यह समारोह विश्व बंधुत्व और वैश्विक समरसता को नई दिशा प्रदान करेगा।
“भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” की घोषणा के बाद डॉ. रामदयाल भाटी को उनके मित्रों, परिजनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही हैं। वहीं, उनके भूटान पहुंचने पर मंच के सदस्यों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

Subscribe to my channel


