उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में माटीकला कारीगरों के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण, मिलेगी प्रतिदिन ₹250 प्रशिक्षुवृत्ति

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

Basti में माटीकला से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उ० प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा ‘माटीकला कौशल विकास योजना’ के अंतर्गत 20 कारीगरों को 15 दिवसीय निःशुल्क शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती में आयोजित होगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एल० बी० सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को ₹250 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसे इच्छुक कामगार एवं शिल्पकार आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार का कोई सदस्य पहले किसी विभाग या संस्था से माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 20 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बस्ती से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन UP माटीकला बोर्ड वेबसाइट⁠� पर किया जाएगा।

योजना के तहत एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही पात्र होगा। जिन लाभार्थियों को पूर्व में इस योजना का लाभ मिल चुका है, वे पुनः आवेदन नहीं कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी जमा करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय अवधि में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बस्ती से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर 7239005969 एवं 9044610496 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button