खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में इंसानियत की मिसाल: कुएं में मिली नवजात बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा के पालपुर रोड पर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जहां सड़क किनारे बने एक कुएं में एक नवजात मासूम बच्ची रोती हुई मिली। सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने जब कुएं से बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उनके कदम रुक गए। बच्चों ने तुरंत गांव के बड़े-बुजुर्गों को इसकी सूचना दी।

जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्ची को गोद में लेते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जिस मासूम को किसी ने मौत के हवाले छोड़ दिया था, उसे गांव वालों ने मिलकर नई जिंदगी देने का काम किया। ग्रामीणों के इस मानवीय कदम की क्षेत्रभर में सराहना हो रही

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button