उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 173 वाहनों का चालान

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 11 मई 2026। जनपद खीरी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष यातायात अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के तहत एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा, संकटा देवी चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं फरधान टोल प्लाजा, मैगलगंज टोल प्लाजा और सिसैया टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में प्रमुख कार्रवाई

– कुल 09 वाहन सीज किए गए, जिनमें 01 ट्रक, 04 बस, 03 कार और 01 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

– कुल 173 वाहनों का चालान किया गया।

चालान विवरण

– बिना हेलमेट – 130

– तीन सवारी – 12

– रॉन्ग साइड – 06

– नो पार्किंग – 05

– सीट बेल्ट न लगाने पर – 03

– प्रेशर हॉर्न – 15

– मोबाइल फोन का प्रयोग – 02

इसके अलावा 05 कारों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई तथा 02 वाहनों से पुलिस कलर स्टीकर हटवाए गए।

जुर्माना राशि

अभियान के दौरान कुल ₹2,50,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button