देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
समरसता शोध मिशन को मिला वैश्विक समर्थन, भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर बढ़ती भूमिका को लेकर समरसता शोध मिशन (अभियान) ने वैचारिक एवं क्रियात्मक स्तर पर एक नई दिशा देने का दावा किया है। मिशन का उद्देश्य समाज में समरसता, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना बताया गया है।
मिशन कार्ययोजना की कल्पना 28 जुलाई 2010 को की गई थी। इसके बाद विश्व के कई प्रमुख नेताओं द्वारा भारत की बढ़ती शक्ति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के समर्थन में दिए गए संदेशों को मिशन की प्रेरणा माना गया।
David Cameron ने कहा था कि भारत केवल उभरती शक्ति ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार विश्व शक्ति है।
Barack Obama ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का समर्थक बताया।
Nicolas Sarkozy ने कहा कि एक अरब से अधिक आबादी वाले भारत को इस अधिकार से वंचित रखना अनुचित होगा।
Wen Jiabao ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन किया।
Dmitry Medvedev ने भारत को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता का मजबूत दावेदार बताया।
समरसता शोध मिशन के पदाधिकारियों का कहना है कि विश्व के प्रमुख देशों का यह समर्थन भारत की अंतरराष्ट्रीय साख और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मिशन समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहेगा।

Subscribe to my channel


