बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बालोतरा में 7-8 मई को ‘रंग तरंग’ प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बालोतरा महिला मण्डल द्वारा ‘रंग तरंग’ प्रदर्शनी का आयोजन 7 एवं 8 मई 2026 को रेड चिल्ली होटल में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में शहर व आसपास की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा।
आयोजक रेखा सालेचा के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है। इसमें कपड़े, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खाद्य उत्पाद सहित कई तरह की वस्तुएं प्रदर्शित होंगी। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।
पूजा गोलेच्छा ने बताया की इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय स्तर पर उत्पादों को बाजार मिलता है, बल्कि इससे नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होते हैं। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर महिलाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से महिला उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।

Subscribe to my channel


