LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दंतौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 700 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। जिले के पुलिस थाना दंतौर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल (RPS) तथा वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला (RPS) के सुपरविजन में थाना दंतौर प्रभारी महेश कुमार पुनि के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीरबलराम पुत्र धन्नाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी चक 02 केएलडी, थाना दंतौर को 700 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

महेश कुमार पुनि, थानाधिकारी दंतौर

राजेन्द्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक

मुनीराम, हेड कांस्टेबल

हीरालाल, कांस्टेबल

कुलदीप, कांस्टेबल

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button