LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खाजूवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.34 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 04 मई 2026। जिले के खाजूवाला थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक (चिट्टा) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.34 ग्राम स्मैक बरामद की है, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल मुदल कच्छावा के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारी लाल और वृत्ताधिकारी खाजूवाला श्री अमरजीत चावला के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चक 22 केवाईडी रोही क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गौतम पुत्र मुनीराम निवासी करणी कॉलोनी खाजूवाला और गोपीराम पुत्र चुन्नीराम निवासी चक 07 पीएचएम खाजूवाला को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 108/2026 के तहत धारा 8/21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच दंतौर थाना अधिकारी श्री महेश कुमार शीला को सौंपी गई है।

पुलिस फिलहाल आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

हरपाल सिंह, थाना प्रभारी खाजूवाला

ओमप्रकाश, कांस्टेबल

लेखराम, कांस्टेबल

मुकेश कुमार, कांस्टेबल

खाजूवाला पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button