ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, छत पर कूलिंग कंटेनर भी आया चपेट में

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

भिवाड़ी औद्योगिक इलाके के फेज-3 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार दोपहर करीब 12:23 बजे Manu Paper Coat कंपनी (प्लॉट नंबर G-969A) में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कंपनी की छत पर लगे कुलिंग टावर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें और तेज हो गईं।

सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी, नगर परिषद भिवाड़ी,टपूकड़ा, सहित निजी कमानियों की फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस प्रशासन ने तत्काल इलाके को अलर्ट पर रखते हुए आसपास की कंपनियों को सतर्क कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, हालांकि अभी तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button