देशनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
फर्जी बंगाली ‘डॉक्टर’ बना 300 बीघा

संवाददाता दशरथ माली
लोकेसन,,, रामपुरा,,,
फर्जी बंगाली ‘डॉक्टर’ बना 300 बीघा
क्या अब रामपुरा तहसील से बंगाली डॉक्टरो की होगी विदाई, या फिर होगी खानापूर्ति
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बंगाल से आए फर्जी डॉक्टर का कमाल: बिना डिग्री, बिना लाइसेंस, फिर भी करोड़ों का साम्राज्य!
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा (बेसला गांव) में ‘बंगाली डॉक्टर’ मोहन मलिक का कच्चा-चिट्ठा खुल गया है। 20 साल से मरीजों को गुमराह कर रहा,, सूत्रों से जानकारी अनुसार यह झोलाछाप डॉक्टर मस्सा ठीक करने के नाम पर खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल कर रहा था।
कैसे बना करोड़ों का आसामी:-
मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर उसने इतना पैसा कमाया कि आज उसके पास 300 बीघा जमीन है!
सबको पैसा खिलाता हूँ…
जब भी शिकायत हुई, तो इस फर्जी डॉक्टर का जवाब था— “मैं सबको मैनेज करता हूँ, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता!”
क्या पुलिस करेगी बड़ा एक्शन?
प्रशासन ने शिकंजा तो कसा है, लेकिन सवाल ये है कि क्या पुलिस इस पूरे फर्जीवाड़े की ‘गठान’ खोलेगी या फिर कुछ दिनों बाद यह फिर अपनी दुकान सजा लेगा?
न्याय की उम्मीद या सिस्टम की मिलीभगत? अब जनता की नजरें नीमच पुलिस पर!

Subscribe to my channel


