खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

खैरथल-तिजारा में राजनीतिक दावे पर विवाद: दिनेश कुमार ने किया खंडन

संवाददाता विष्णु शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। क्षेत्र में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भीम आर्मी के जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का कड़ा खंडन किया है।

दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि कुछ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए समाज के प्रबुद्ध लोग सतपाल तंवर के पास गए थे, जहां वे केवल सहयोग के तौर पर अपनी गाड़ी के साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चर्चा समाप्त होने के बाद लोगों ने उनका परिचय भीम आर्मी के नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री के रूप में कराया, जिस पर शिष्टाचारवश उन्हें गमछा और टोपी पहनाई गई।

उन्होंने कहा कि इस सामान्य शिष्टाचार को “पार्टी ज्वाइन करना” बताना पूरी तरह भ्रामक और गलत है। दिनेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि सतपाल तंवर के फेसबुक अकाउंट से यह गलत दावा किया गया कि उन्होंने भीम आर्मी छोड़कर ‘संविधान सुरक्षा पार्टी’ ज्वाइन कर ली है और उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दिनेश कुमार ने इन सभी दावों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने न तो किसी प्रकार के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए हैं और न ही किसी अन्य राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने खुद को भीम आर्मी का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से जुड़े हुए हैं।

अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट्स पर विश्वास न करें और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button