उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
बस्ती में 29 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 150 बस चालकों की होगी भर्ती

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 25 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग):
जनपद बस्ती में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, कटरा मूड़घाट रोड, बस्ती में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) बस्ती के भर्ती अधिकारी शामिल होंगे। मेले के दौरान संविदा आधारित बस चालक (ड्राइवर) के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार लिया जाएगा।
📌 आवश्यक योग्यता
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: कक्षा 8 उत्तीर्ण
न्यूनतम लंबाई: 5 फीट 3 इंच
हैवी वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव
आयु सीमा: न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह
💰 वेतन व प्रोत्साहन
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति किलोमीटर 2.20 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। साथ ही, यदि चालक 6000 किलोमीटर से अधिक और 25 दिन संचालन करता है, तो उसे ₹4000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
📄 कैसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर सीधे मेले में भाग ले सकते हैं:
बायोडाटा
ड्राइविंग लाइसेंस
आधार कार्ड
इसके अलावा, अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
👉 यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं।
Subscribe to my channel


