खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
उपखंड कार्यालय व थाना टपूकड़ा का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 23 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को टपूकड़ा स्थित उपखंड कार्यालय एवं पुलिस थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने वसूली प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और तहसीलदार स्तर पर लंबित मामलों की सूची कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर पेंशन पोर्टल लॉगिन कर पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने थाना टपूकड़ा का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बंदी गृह, मालखाना सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पिछले माह दर्ज मामलों की जानकारी लेते हुए अपराधों की प्रकृति की समीक्षा की और मालखाने कि पेंडेंसी को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना भवन निर्माण कार्य के लिए उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


