जयपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निवारू रोड पर निकली भव्य शोभायात्रा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल को निवारू रोड पर परशुराम सेना द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे मार्ग पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम-सीता, भगवान शंकर-पार्वती और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सुसज्जित रथों के माध्यम से निकाली गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

आयोजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए, जहां लोगों द्वारा पानी, शरबत और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली और आयोजन में जनसहभागिता भी बड़ी संख्या में देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंतर्गत रघुनाथ मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान परशुराम की महाआरती की। इस अवसर पर राम कुटिया के श्री कृष्ण दास जी महाराज सहित अन्य संत एवं विप्रजन उपस्थित रहे और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस आयोजन की अध्यक्षता जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने की। मंच का संचालन घनश्याम शर्मा द्वारा किया गया, जबकि मंत्रोच्चारण पंडित मोहन शास्त्री, राजेश शास्त्री और पंडित दिनेश शास्त्री ने किया।

शोभायात्रा में परशुराम सेना के पदाधिकारी एवं समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button