जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में ‘गौ संसद’ अभियान के पोस्टर का विमोचन, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रहे मुख्य अतिथि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 22 अप्रैल 2026।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रहे “गौ संसद सामाजिक जागरूकता अभियान” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज माँ लक्ष्मी देवी फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अभियान के पोस्टर का औपचारिक विमोचन राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बन्टी कुमार मित्तल, सचिव पलक गुप्ता, गोपाल सोनी और मोनू हटवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौ संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए और समाज को इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि “गौ संसद” का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और उनके कल्याण के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को गौ सेवा, गौशालाओं के सहयोग और पशु संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है, और इस तरह के सामाजिक अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

26 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जहां गौ संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और जागरूकता फैलाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button