जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने मिर्जा इकबाल बेग को बनाया प्रवक्ता
25 देशों में देंगे शांति एवं समरसता का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर: वैश्विक स्तर पर सामाजिक समरसता एवं शांति का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सीकर जिले के कटराथल के मूल निवासी एवं वर्तमान में जयपुर निवासी श्री मिर्जा इकबाल बेग को मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मिर्जा इकबाल बेग पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर विभिन्न सामाजिक अभियानों से जुड़े हुए हैं तथा जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के मार्गदर्शन में संचालित वैश्विक कार्ययोजना के अंतर्गत श्री मिर्जा इकबाल बेग का चयन किया गया है। उन्हें 25 देशों में “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अवधारणा को साकार करने हेतु मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इस दायित्व के अंतर्गत वे भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न देशों में सामाजिक समरसता, शांति एवं सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।
मिर्जा इकबाल बेग के प्रवक्ता नियुक्त होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Subscribe to my channel


