जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
मेंढर में निजी स्कूलों पर शोषण के आरोप, अभिभावक परेशान; मखना चौधरी ने की कार्रवाई की मांग

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर// क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा कथित शोषण को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार, कई निजी स्कूल छात्रों और उनके अभिभावकों पर महंगी किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता मखना चौधरी ने इस मुद्दे को उठाते हुए निजी स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई स्कूल अभिभावकों को खास दुकानों से ही किताबें और अन्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ जाती हैं।
उन्होंने इस मामले में शिक्षा मंत्री साकिना इत्तू, संबंधित शिक्षा अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। मखना चौधरी ने कहा कि निजी स्कूलों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जानी चाहिए, जो नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर कदम नहीं उठाए गए, तो गरीब परिवारों का शोषण लगातार जारी रहेगा। इसलिए प्रभावित अभिभावकों को राहत देने के लिए प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।

Subscribe to my channel


