जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पाल रोड़ आदिनाथ नगर में बन रहे गृह चल जैन मंदिर की प्रतिष्ठा 3 मई को

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 12 अप्रैल 026 पाल रोड़ आदिनाथ नगर में बन रहे गृह चल जैन मंदिर की प्रतिष्ठा 3 मई को। जैनाचार्य जयानंदसूरीश्वर के सानिध्य मे होगी प्रतिष्ठा महोत्सव । गणिवर्य जयकिर्तिविजय ने किया मंदिर स्थान का अवलोकन। अति शिग्र आस पास क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगा दर्शन वंदन पूजन का लाभ । पाल रोड़ आदिनाथ नगर में बन रहे गृह चल जैन मंदिर की प्रतिष्ठा मुहुर्त 3 मई को जैनाचार्य जयानंदसूरीश्वर के सानिध्य मे प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन किया जाएगा। जैन संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया पाल रोड़ स्थित आदिनाथ नगर में बन रहे चल घर मंदिर जिसमें आस पास क्षेत्रों के निवासियों को दर्शन पूजन वंदन का लाभ मिलता रहे इसी उदेश्य को लेकर मुम्बई के भाईश्री व मंदिर के प्रेरणास्रोत की प्रेरणा से श्रावक प्यारेलाल हिरण व गौोतम सिंघवी बाबूलाल बोहरा आदि क्षैत्रवासियों के श्रावक श्राविकाओं के सान्निध्य में चल मंदिर के बारे में जैनाचार्य से विस्तार से चर्चा की गई व जैनाचार्य व गणिवर्य ने काल भाव क्षेत्र व क्षैत्रवासियों के उत्साह को देखते हुए 3 मई को चल प्रतिष्ठा कराने का मुहर्त प्रदान करने पर सभी प्रभु भक्तों मे खुशी की लहर दौड़ पडी । मंदिर स्थान का अवलोकन करने आये गणिवर्य जयकिर्तिविजय का क्षैत्र वासियों द्धारा पाल रोड शंकर नगर पिपली चौराया से ढोल थाली वादन व गुरु जी अमारो अर्तंनाथ हमने आपो आर्शिवाद जय घोषो व चल जैन मंदिर पहुचने पर अक्षत गहुंली से वधावणा कर भव्य स्वागत किया गया। गणिवर्य जयकिर्तिविजय ने कहा कि तीर्थंकरों ने संघ की स्थापना कर साधु साध्वी श्रावक श्राविका से चतुर्विध संघ बनाया है अब प्रभु को लाना है और पुण्य कमाना है परमात्मा के दर्शन पूजन वंदन पुण्य की कमाई करनी है अति शीघ प्राचीन प्रतिमा मुलनायक वासुपूज्यस्वामी आदिनाथ पार्श्वनाथ भगवान आदि प्रतिमाओं की चल प्रतिष्ठा करा आदिनाथ नगर के अलावा कुलदीप विहार शंकर नगर जानकी नगर व श्याम नगर हरी नगर रूपनगर अरिहंत नगर आदि अन्य आस पास क्षेत्र वासियों को दर्शन पूजन वंदन का लाभ लेना है । इस अवसर पर आस पास क्षेत्रों के कई श्रावक श्राविकाओं ने आत्मियता से भाग लेते क्षेत्र मे अति शिघ्र प्रतिमा प्रतिष्टा विराजमान करने की अनुमोदना की।

Subscribe to my channel


