जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामनाथ महाराज करेंगे 11 बेटियों का कन्यादान

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं श्री कल्याण धणी सर्वधर्म फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर: सनातन परंपरा के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के संवर्धन हेतु अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डिग्गी कल्याण जी की पावन भूमि पर सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री रामनाथ जी महाराज, मठाधीश, बाबा रामदेव आश्रम, खंडरा (जिला सिरोही) द्वारा आश्रम के प्रेरक सदस्यों के सहयोग से 11 बेटियों का कन्यादान किया जाएगा तथा नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की इस परंपरा की नींव सर्वप्रथम कर्मयोगी पोम जी महाराज एवं विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी द्वारा रखी गई थी, जिसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए रामनाथ महाराज द्वारा सामाजिक समरसता एवं सहयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आश्रम के प्रेरक सदस्यों के सहयोग से इस प्रकार के कन्यादान कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे निर्धन परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्राप्त हो रहा है तथा समाज में एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है।

रामनाथ जी महाराज के डिग्गी आगमन पर उनका भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं मानव सेवा की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button