खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महात्मा ज्योतिबा फुले कि 200वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 11 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर बीड़ा सभागार भिवाड़ी में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा उनकी तस्वीर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने महात्मा फुले के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिगत भेदभाव एवं अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष कर समानता और शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा, जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर देश का पहला बालिका विद्यालय प्रारंभ किया।

उन्होंने बताया कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन बताया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button