खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
खैरथल-तिजारा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का विस्तार, दिनेश कुमार बने जिला संगठन मंत्री

संवाददाता विष्णु शर्मा
बहुजन समाज की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई नियुक्ति की है। मिशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार खैरथल-तिजारा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिनेश कुमार को जिला संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की विचारधारा ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में यह नियुक्ति की गई है। मिशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौक़े पर मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्याम लाल जी, अम्बेडकर विकास मंच अध्यक्ष श्री बुधराम जी, जाटव समाज अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द फौजी जी, पूर्व पार्षद श्री किशन लाल जी और श्री अनिल कुमार जी व अन्य सम्मानित नागरिकों द्वारा जिला खैरथल – तिजारा के भीम आर्मी जिलाध्यक्ष श्री छंगाराम जी और श्री दिनेश कुमार जिला संगठन मन्त्री, खैरथल – तिजारा का साफा पहना कर मान सम्मान किया गया l
पत्र में अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी व्यक्त की गई है।

Subscribe to my channel


