खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
भिवाड़ी थाने के पास हाईवे पर एक की मौत, सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति का हुआ दर्दनाक अंत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा, भिवाड़ी।
भिवाड़ी थाने के पास हाईवे पर एक की मौत, सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति का हुआ दर्दनाक अंत।
भिवाड़ी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही भिवाड़ी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर भिवाड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है और मृतक की पहचान की जा रही है।
वहीं, हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to my channel


