बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

दिल ने फिर याद किया…. गीत भरी शाम कार्यक्रम महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम होल में शनिवार की संध्या को

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा शनिवार 11 अप्रैल 2026 की संध्या को गीतों भरी शाम संगीत प्रेमियों के नाम (दिल ने फिर याद किया….) बीकानेर शहर के लालजी होटल के सामने स्थित महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में सांय 5 बजे से आयोजित की जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी होंगे। कार्यक्रम अध्यक्षता सुरेश कुमार जोशी एवं नित्यानंद पारीक संयुक्त रूप से करेंगे। प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य गायिका आस्था मलगट होगी। जिसके के साथ गायक कलाकार नारायण बिहाणी, मेघराज नागल, रामकिशोर यादव, राधेश्याम ओझा,इं.कमलकांत सोनी, ठाकुर विक्रम सिंह पडिहार, पवन कुमार चढ्ढा, जावेद मिर्जा, उदय सिंह, हरिनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी,अनवर, मास्टर दिव्यांशु अग्रवाल , शाकिर हुसैन, घनश्याम सोलंकी, ठाकुर भवानी सिंह सहित आदि कलाकार डुएट सॉन्ग की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रेम स्वामी,वीणा ओझा,मोना स्वामी,रितु साध के जिम्मे रहेगी। कार्यक्रम का मंच संचालन कमलकांत सोनी करेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button