जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
पुंछ में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, 54 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 08 अप्रैल 2026। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध सप्लाई पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस पुंछ ने ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 54 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया।
संयुक्त टीमों ने केमिस्ट, ड्रगिस्ट, थोक व खुदरा विक्रेताओं की दुकानों पर रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और दवाओं की सप्लाई चेन की गहन जांच की। खास तौर पर शेड्यूल दवाओं की बिक्री रजिस्टर, संदिग्ध लेन-देन, सीसीटीवी व्यवस्था और सिरिंज की बिक्री पर नजर रखी गई।
अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के कोई भी दवा न बेचें और सभी रिकॉर्ड अपडेट रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध दवा बिक्री या दुरुपयोग की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Subscribe to my channel


