LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर: दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर | 5 अप्रैल 2026
राजस्थान के बीकानेर जिले के गजनेर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को तेज और प्रभावी माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने उसे अवैध मादक पदार्थ और हवाला कारोबार में शामिल होने का दबाव बनाया। इसी दौरान उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया।
पीड़िता के अनुसार, नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका अर्धनग्न वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। मना करने पर उसके साथ भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में थाना गजनेर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैयालाल (31) निवासी हेमासर और सतपाल (20) निवासी खींदासर, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Subscribe to my channel


