LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नशीली टेबलेट्स के साथ युवक गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर | 05 अप्रैल 2026
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना दंतौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध नशीली टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में 27 मार्च से 9 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान दंतौर से खाजूवाला रोड पर संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी मोहनलाल (24) निवासी माधोडिग्गी, थाना खाजूवाला के कब्जे से 6 पत्ते ट्रामाडोल (नशीली) टेबलेट्स बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच पुलिस थाना पूगल के थानाधिकारी समरवीर सिंह को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशीली दवाओं की सप्लाई में और किन लोगों से जुड़ा हुआ है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थानाधिकारी महेश कुमार
कांस्टेबल कमलेश
कांस्टेबल खुशेंद्र कुमार
कांस्टेबल ओमप्रकाश
कांस्टेबल कुलदीप
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Subscribe to my channel


