अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
मेरिट फैक्ट्री के नाम से जाने जाना वाला एच एस स्कूल फिर से शिखर पर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
मेरिट फैक्ट्री के नाम से जाने जाना वाला एच एस स्कूल फिर से शिखर पर।
कल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमें एच एस स्कूल की छात्रा जुलशन पुत्री बसीर खान ने 98% अंक प्राप्त कर 12वीं विज्ञान संकाय में मैथ और बायो सहित 6 विषयों में जिला टॉप किया व 9वीं राज्य स्तरीय मेरिट हासिल की। इसके अलावा छात्रा यशवी पुत्री हेमंत शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक व काजल पुत्री लक्ष्मण ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया। एच एस स्कूल 3 वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय मेरिट देने वाला क्षेत्र एक मात्र विद्यालय है। इसलिए इस विद्यालय को मेरिट फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। विद्यालय डायरेक्टर संतोष रानी गोरा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


