जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
77वें राजस्थान स्थापना दिवस महोत्सव का समापन
बालोतरा के सी.ए. ओम प्रकाश बाठिया का “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जयपुर: वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाले संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा 77वें राजस्थान स्थापना दिवस महोत्सव का समापन कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बालोतरा निवासी सी.ए. ओम प्रकाश बाठिया का “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पूर्व राज्यपाल श्री एस. एन. भार्गव, राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र कुमार नायक, प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ श्री एच. सी. गणेशिया, राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (विशिष्ट सलाहकार, प्रथम उपराष्ट्रपति, नेपाल) द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में श्री ओम प्रकाश बाठिया की अनुपस्थिति के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में मंच के प्रेरक सदस्य इंजीनियर नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों से यह सम्मान ग्रहण किया।
मंच द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच का एक प्रतिनिधि शीघ्र ही श्री बाठिया के निवास स्थान पर जाकर उन्हें यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से प्रदान करेगा।

Subscribe to my channel


