अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कन्या जन्मोत्सव पर उत्सव

अमूमन बेटे के जन्म की खुशी में निभाई जाने वाली परंपरा को बेटी के जन्म पर निभाई,  महिलाओं ने गाए मंगल गीत 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

धारूहेड़ा m2k स्थित, निवासी में एक परिवार ने अनूठी परंपरा की शुरुआत की है जिसने सभी का ध्यान खींचा है। अमूमन बेटे के जन्म की खुशी में निभाई जाने वाली जन्मोत्सव की परंपरा को बेटी के जन्म पर निभाई। हर्षोल्लास से महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बैंड बाजे की धुनों पर परिवार की महिलाओं ने ताल से ताल मिलाई।

धारूहेड़ा m2k स्थित शिकोहपुर, गुरुग्राम से स्थापित हुए आत्मा सिंह ने परिवार व रिश्तेदारों को बुला कराया भव्य भोज।

बात हो रही है आत्मा सिंह और सरोज यादव की जिन्होंने पौती रिद्धि के जन्मोत्सव पर बहू मोनिका यादव को गाजे-बाजे के साथ पोती के जन्म पर जन्म महोत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

 नवजात कन्या रिद्धि जन्म महोत्सव में माता मोनिका यादव पिता अमित यादवऔर दादी सरोज यादव दादा आत्मा सिंह एवं रघु वीर यादव परिवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

नवजात कन्या रिद्धि के पिता अमित यादव ने बताया कि मेरे दादा स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह, पिता आत्मा सिंह, चाचा अजीत वीर यादव, प्रमुख समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन,मीना यादव, प्रथम सेविका प्रयास स्पेशल स्कूल धारूहेड़ा, के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों से प्रेरणा देते हुए यह निश्चय किया था कि जब भी घर में पुत्री का जन्म होगा उसका जन्म महोत्सव कार्यक्रम हर्ष उल्लास से मनाने का निर्णय लिया था।

अमित यादव ने बताया कि मेरा पूरा परिवार सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाने का प्रयत्न प्रयास कर रहे हैं जिसमें कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य पाप के खिलाफ कन्या बचाओ संकल्प यात्रा और आठवां वचन एक प्रतिज्ञा फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान दे रहे है।

यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज हित में अपील की लोग बेटी जन्म महोत्सव जैसे कार्यक्रमों को अपनाएं और बेटे-बेटी के बीच फर्क करने वालों की सोच बदलने में जन जागरण मैं अपना योगदान दें।

आज के दौर में पुत्र-पुत्री में कोई अंतर नहीं है। इस तरह के आयोजन से समाज में अच्छा संदेश जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद धारूहेड़ा के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, इंद्रपाल मुकदम, संदीप बोहरा गुड़गांव के पूर्व जिला प्रमुख अभय सिंह यादव, यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष के प्रतिनिधि लोकेश यादव, पवन चौहान, लक्ष्मी शर्मा, देशराज तंवर, हवा सिंह धारूहेड़ा, भिवाड़ी, रेवाड़ी, गुरुग्राम के समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की

परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के अलावा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button