जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में राजस्थान गौरव अवार्ड समारोह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामदयाल भाटी सम्मानित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 30 मार्च 2026। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा जयपुर में भव्य “राजस्थान गौरव अवार्ड” समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामदयाल भाटी को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम के पूर्व न्यायाधीश एवं पूर्व राज्यपाल एस. एन. भार्गव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटी, दिल्ली के कुलपति डॉ. एच. सी. गणेशया ने की। इसके अलावा वरिष्ठ सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा तथा राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. रामदयाल भाटी की पत्रकारिता में दीर्घकालिक सेवाओं और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर बीकानेर से ओबीसी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. भाटी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गौरव से भरा रहा, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button