LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व चरस बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 30 मार्च:
जिला पुलिस पुंछ द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। थाना गुरसाई पुलिस टीम ने नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौसीफ आलम पुत्र ताज हुसैन निवासी नाका मंजहरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11.48 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 30.53 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया।
इस संबंध में थाना गुरसाई में एफआईआर नंबर 31/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20/21/22 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क और कड़ियों का पता लगाया जा सके।
जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


