बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नेहरू कॉलोनी बालोतरा के परिसर में समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नेहरू कॉलोनी बालोतरा के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के संरक्षक सालगराम परिहार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर अमृत राम ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में संस्कृत साहित्य में व्याख्याता पद पर नव चयनित बालिका लक्ष्मी पुत्री भट्टाराम बोस वरिष्ठ अध्यापक को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से दो परिवारों में सुधार होता है।
कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के संरक्षक सालगराम परिहार ने कहा कि बालिका ने एकाग्रता से अध्ययन करते हुए संस्कृत साहित्य में प्रतियोगी परीक्षा में कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य नारायण राम गेवा ने कहा कि समाज की प्रतिभा के रूप में बालिका लक्ष्मी ने मंजिल प्राप्त करके परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया।
मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान मूंगड़ा रोड बालोतरा के अध्यक्ष आसुराम मेघवंशी ने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलवाने में तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में शिक्षित वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं जिससे समाज विकसित हो सके। इस अवसर पर डॉक्टर चिमनलाल, श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान के सचिव गोविंद मेघवाल, उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा बैंक मैनेजर पिंटू कुमार, अध्यापक अशोक कुमार गेवा, मोहबतराम, डूंगरराम परमार,चेतन बॉस, हनुमान पूर्व पार्षद ने बालिका को साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में बालिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का शॉर्टकट नहीं होता। छात्रा लक्ष्मी के पिता भट्टाराम बोस ने पुत्री के संस्कृत साहित्य में व्याख्याता पद पर चयन होने के उपलक्ष में मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान के भौतिक विकास के लिए रुपए 1111 1 देने की घोषणा। सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


