उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, निकाली गई रैली

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

खीरी, 28 मार्च 2026। जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना हैदराबाद की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शक्ति टीम ने महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को विभिन्न प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला हिंसा एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई। अंत में जागरूकता रैली निकालकर आमजन तक संदेश पहुंचाया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button