उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में थाना समाधान दिवस आयोजित, सीडीओ व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 28 मार्च 2026। जनपद खीरी में शनिवार को थाना कोतवाली सदर परिसर में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीओ खीरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का निष्पक्षता के साथ शत-प्रतिशत समाधान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनमें संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहकर जनशिकायतों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button