उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 28 मार्च 2026 (सू.वि.)। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, सदर तहसील परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अभिलेखों का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी आवश्यक मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे।
इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने वेयरहाउस में अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर वेयरहाउस का निरीक्षण करते रहें और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

Subscribe to my channel


