बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भरतपुर में आज़ाद समाज पार्टी ने की नई नियुक्ति, बंशीवाल बने जिला मीडिया प्रभारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भरतपुर (राजस्थान)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भरतपुर जिले में नई नियुक्ति की घोषणा की गई है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की विचारधारा “बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी, प्रदेश प्रभारी सत्यपाल चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल की सहमति से यह निर्णय लिया गया।
इस क्रम में बंशीवाल को भरतपुर जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर (पार्षद) ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Subscribe to my channel


